Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    ऊना के नकड़ोह में चिट्टे की खेप लेने पहुंचे युवक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी थाना प्रभारी की ओर मोड़ दी। टक्कर में थाना प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर झाड़ियों और घर से कुल 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद किया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    ऊना | हिमाचल प्रदेश के  ऊना जिले के नकड़ोह में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, नशे की खेप लेने पहुंचे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और थाना प्रभारी अंब की ओर गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान थाना प्रभारी विपिन शर्मा गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके बाजू और एक टांग में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

    पुलिस के मुताबिक, नकड़ोह क्षेत्र में चिट्टे की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वार्ड नंबर चार, कैलाश नगर, नकड़ोह निवासी अर्जुन सिंह उर्फ जोनी को बाइक पर रोककर पूछताछ और जांच शुरू की। पुलिस का आरोप है कि टीम को देखकर अर्जुन सिंह ने अपनी जेब से चिट्‌टा निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसी दौरान गगरेट निवासी जसकीरत सिंह अर्जुन सिंह से चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम को देखकर जसकीरत सिंह ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद उसने गाड़ी थाना प्रभारी की ओर मोड़ दी। थाना प्रभारी ने गाड़ी से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवाकर जसकीरत सिंह को काबू कर लिया। वहीं अर्जुन सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल थाना प्रभारी को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

    झाड़ियों और घर से बरामद हुआ 14.50 ग्राम चिट्‌टा

    पुलिस ने मौके पर झाड़ियों में फेंके गए पदार्थ को बरामद कर उसकी जांच की। पुलिस के अनुसार, वहां से 5.77 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने अर्जुन सिंह के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को 8.73 ग्राम चिट्‌टा और मिला। इस तरह पुलिस ने झाड़ियों और घर से कुल 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में अर्जुन सिंह और जसकीरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर बरामद चिट्टे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

     

    #ARBtimes #Chitta #CrimeNews #DrugCrime #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #Nakdoh #PoliceAction #UnaNews #UnaPolice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleNauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल
    Next Article Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: किन्नौर में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती

    April 3, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में 6 जून को भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन

    May 30, 2025

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    August 27, 2026

    Shimla : छात्रों से मिलेंगे कारगिल युद्ध के योद्धा, सुनाएंगे वीरता की गाथा

    July 26, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 5 5 4
    Users Today : 0
    Total Users : 129554
    Total views : 252784
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.