Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार की बनी रणनीति

    राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2026 का आयोजन 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांग पीओ में होगा। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ प्रचार की रणनीति बनाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षयता करती उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 को व्यापक पहचान दिलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार की विशेष रणनीति तैयार की है। इस संबंध में उपायुक्त एवं किन्नौर महोत्सव मेला समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सम्मेलन कक्ष में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और गैर-सरकारी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर, 2026 तक रिकांग पीओ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के प्रचार-प्रसार और विभिन्न गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

    प्रत्येक इन्फ्लुएंसर को साझा करनी होंगी चार प्रचार सामग्री

    बैठक में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से 17 से 29 अक्तूबर तक महोत्सव के प्रचार से संबंधित सामग्री नियमित रूप से साझा करने का आग्रह किया गया। प्रत्येक इन्फ्लुएंसर से कम से कम चार प्रचार सामग्री साझा करने की अपेक्षा की गई है। इनमें दो रील, एक पोस्ट और एक स्टोरी शामिल होगी।

    इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन किन्नौर के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के साथ समन्वय स्थापित करने, निर्धारित हैशटैग का उपयोग करने और प्रचार सामग्री में संबंधित आधिकारिक खातों को टैग करने पर भी जोर दिया गया। इसका उद्देश्य महोत्सव की जानकारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाना है।

    किन्नौर की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और किन्नौर की विशिष्ट परंपराओं को प्रचार सामग्री में प्रमुखता देने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि महोत्सव की गतिविधियों को रचनात्मक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर किन्नौर की सांस्कृतिक पहचान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे जिले के पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

    स्थानीय कलाकारों और प्रमुख कार्यक्रमों की होगी विशेष कवरेज

    बैठक में महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों और आकर्षणों पर केंद्रित प्रचार सामग्री तैयार करने तथा प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों की तस्वीरें, वीडियो, रील और स्टोरी साझा करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

    इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और आम लोगों के अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने लाने की आवश्यकता जताई गई। महोत्सव के दौरान प्रमुख कार्यक्रमों की कवरेज, साक्षात्कार, पर्दे के पीछे की गतिविधियों और दिनभर के मुख्य आकर्षणों को भी रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

    प्रमाणिक जानकारी और स्थानीय परंपराओं के सम्मान पर जोर

    उपायुक्त ने प्रचार-प्रसार के दौरान तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक जानकारी साझा करने और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए महोत्सव के प्रचार में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव को व्यापक पहचान मिलेगी और जिले की सांस्कृतिक धरोहर, स्थानीय परंपराओं तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी।

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में सहायक आयुक्त-उपायुक्त एवं मेला समिति के सचिव विपन ठाकुर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सुख देव, शिवानी नेगी और प्रेरणा नेगी तथा गैर-सरकारी सदस्य विक्रम सिंह नेगी, हितेश नेगी, राकेश नेगी और रोहित नेगी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मंजुला नालंदा और पनमा परका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। आधिकारिक सदस्य शबनम मेहता और पावन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

    #ARBtimes #himachalpradesh #kinnaur #KinnaurMahotsav2026 #KinnaurNews #KinnaurTourism #ReckongPeo #SonakshiSinghTomar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में
    Next Article MC Rampur: रामपुर नगर परिषद को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष ने जताया आभार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

    October 13, 2026

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर सप्ताह होंगी समितियों की बैठकें

    October 12, 2026

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    October 12, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 7 4
    Users Today : 77
    Total Users : 126774
    Total views : 248076
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.