Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla: ठियोग के बहानी गांव में शिमला पुलिस की तीन घरों में एक साथ दबिश, 8 किलो चरस बरामद

    शिमला पुलिस ने ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश देकर 8 किलो चरस बरामद की। तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वजन मशीन भी बरामद।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए ठियोग क्षेत्र के बहानी गांव में तड़के एक साथ तीन ठिकानों पर दबिश दी। इस समन्वित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 8 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुख्ता खुफिया सूचनाओं के आधार पर चिन्हित ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना ठियोग के अंतर्गत बहानी गांव में तीन अलग-अलग घरों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीनों ठिकानों से चरस बरामद हुई। इसके अलावा एक घर से 1,05,690 रुपये नकद और वजन मशीन भी कब्जे में ली गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इस संबंध में थाना ठियोग में 22 नवंबर 2026 को अभियोग संख्या 179/26, 180/26 और 181/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस तीनों मामलों में आगामी जांच कर रही है।

    बड़े नशा तस्करों पर पुलिस का फोकस

    शिमला पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत वर्ष 2026 में अब तक कमर्शियल मात्रा से जुड़े 27 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि वर्ष 2025 में 6, वर्ष 2024 में 14 और वर्ष 2023 में 6 मामले दर्ज हुए थे।

    पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में रणनीति बदलते हुए बड़े नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस वर्ष दर्ज 27 मामले पिछले तीन वर्षों (2023 से 2025) के कुल 26 मामलों से भी अधिक हैं।

    शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं तक नशे की आपूर्ति रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

    #ARBtimes #CharasRecovery #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #Shimlapolice Theog
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleForest News: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित भारती ने दी बधाई
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Crime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

    May 2, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: संकन गार्डन में सजी शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन की सुरमयी संध्या

    February 11, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Chamba : PGI चंडीगढ़ से 3 माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत

    July 28, 2026

    Shimla: शिमला जिला में 550 युवा आपदा मित्रों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण और तीन साल का इंश्योरेंस

    September 24, 2025

    दैनिक राशिफल 13 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 13, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 9 2
    Users Today : 82
    Total Users : 129692
    Total views : 252994
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.