Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime News: नशा तस्करी से अर्जित 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज, रामपुर के एनडीपीएस मामले में शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    रामपुर के एनडीपीएस मामले में शिमला पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज कीं। मामले में अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार, 12 लोगों की संपत्तियां चिन्हित।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    नशा तस्करी के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने रामपुर में दर्ज एनडीपीएस मामले में बड़ी वित्तीय कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई 1.38 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल संपत्तियों को फ्रीज/सीज किया है। कार्रवाई के तहत आरोपियों और उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज वाहन, ट्रक, टिपर, मोबाइल फोन सहित अन्य संपत्तियां चिन्हित की गई हैं।

    पुलिस थाना रामपुर में 4 मार्च 2025 को अभियोग संख्या 30/2025 धारा 21, 27ए और 29 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में 3 मार्च 2025 को कुढ़ीधार क्रशर के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार सोहन लाल निवासी करसोग, जिला मंडी और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ के कब्जे से करीब 27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। मामले की विस्तृत जांच और नशे के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने अब तक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    वर्ष 2026 में मामले के तहत एनडीपीएस एक्ट के अध्याय वी-ए के प्रावधानों के अनुसार वित्तीय जांच शुरू की गई। इस दौरान आरोपियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों के बैंक खाते, यूपीआई लेन-देन, आयकर रिटर्न, राजस्व अभिलेख और परिवहन विभाग के रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच में छह आरोपियों और छह सहयोगियों सहित कुल 12 व्यक्तियों के नाम पर संपत्तियां सामने आईं, जिनका अनुमानित मूल्य 1.38 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया।

    चिन्हित संपत्तियों में ईकोमेट ट्रक, आयशर टिपर, हुंडई वेन्यू, टोयोटा ग्लांजा, हुंडई आई-20, मारुति स्विफ्ट, बोलेरो कैंपर, मारुति इग्निस, सेलेरियो, सुजुकी ईको और दो एप्पल आईफोन शामिल हैं। वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों और सहयोगियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए। विशेष रूप से संदीप शाह और उसके सहयोगियों के खातों में यूपीआई तथा अन्य बैंकिंग माध्यमों से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन पाए गए।

    पुलिस जांच के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों की इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पर्याप्त ज्ञात वैध आय का स्रोत सामने नहीं आया। वित्तीय साक्ष्यों और संपत्ति संबंधी तथ्यों के आधार पर इन्हें प्रथम दृष्टया नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदा गया माना गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई और 68एफ(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज/सीज करने की कार्रवाई की गई।

    शिमला पुलिस अब नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि तस्करी से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों को भी निशाने पर ले रही है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में एनडीपीएस मामलों के आरोपियों और उनके सहयोगियों की 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां फ्रीज/सीज की जा चुकी हैं।

    #ARBtimes #ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #HimachalNews #NDPSAct #PoliceAction #RampurBushahr #RamPurNews #Shimlapolice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार, शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा
    Next Article Himachal News: 40 साल बाद हिमाचल को मिलेगी 50 फीसदी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन मंजूर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: ठियोग के बहानी गांव में शिमला पुलिस की तीन घरों में एक साथ दबिश, 8 किलो चरस बरामद

    November 23, 2026

    Crime News: शिमला पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चरस और चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता: जगत सिंह नेगी

    September 23, 2025

    Kullu: भुभू जोत टनल: सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

    April 15, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में आयोजित AI शून्य फाउंडेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन

    August 30, 2025

    Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

    May 29, 2026

    Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित

    August 3, 2026

    Rampur Bushahr : HRTC कर्मचारियों को रामपुर में दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

    May 15, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 8 5
    Users Today : 47
    Total Users : 129885
    Total views : 253282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.