Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    शिमला में नशा मुक्ति केंद्रों की गुणवत्ता और पुनर्वास व्यवस्था की समीक्षा हुई। डीसी अनुपम कश्यप ने नियमों के पालन के निर्देश दिए, नशे का कारोबार मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की संस्थागत निगरानी और उपचार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के संचालकों और संबंधित प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि नशे से मुक्ति केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित व्यक्ति को पुनर्वास के माध्यम से परिवार और समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। केंद्रों के संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    नशा मुक्ति केंद्रों में नशे की शिकायतें गंभीर

    अनुपम कश्यप ने नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार के लिए आने वाले लोगों को नशा उपलब्ध करवाए जाने संबंधी शिकायतों को गंभीर बताया। उन्होंने केंद्र संचालकों को सुरक्षित और पूर्णत: नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर जीवन की उम्मीद के साथ इन केंद्रों में भेजते हैं, इसलिए संचालकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा और डॉ. कुशाल वर्मा ने केंद्रों के लिए निर्धारित न्यूनतम मानकों की जानकारी दी। बताया गया कि उपचार केंद्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें अल्पकालिक डिटॉक्सिफिकेशन, दीर्घकालिक उपचार एवं पुनर्वास तथा नशे के साथ मानसिक रोगों के उपचार वाले केंद्र शामिल हैं।

    केंद्रों में प्रशिक्षित चिकित्सक, आवश्यकता के अनुसार मनोचिकित्सक और प्रत्येक 30 मरीज पर कम से कम एक पूर्णकालिक काउंसलर की उपलब्धता जरूरी है। मरीजों का पंजीकरण, यूनिक आईडी, चिकित्सकीय मूल्यांकन, लिखित सहमति, दवाओं का रिकॉर्ड और डिस्चार्ज समरी सहित सभी अभिलेख सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। मरीजों की गोपनीयता भी कानून के अनुरूप सुनिश्चित करनी होगी।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

    एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ नशे से पीड़ित लोगों के उपचार और पुनर्वास पर भी समान गंभीरता से काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नशा मुक्ति केंद्र में नशे का कारोबार पाया जाता है तो केंद्र संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे मामलों में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

    उपायुक्त ने केंद्र संचालकों से उपचार, परामर्श, सुरक्षा, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण और शिकायत निवारण व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के नशा मुक्ति केंद्र प्रदेश के लिए बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करें, इसके लिए प्रशासन गुणवत्ता और संस्थागत निगरानी पर लगातार नजर रखेगा।

    #ARBtimes #अनुपमकश्यप #एनडीपीएसएक्ट #नशामुक्तअभियान #नशामुक्तसमाज #नशामुक्तिकेंद्र #पुनर्वास #शिमला #शिमलाप्रशासन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    Next Article Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr:अभ्युदय सिंह ने नैशनल एमएमए में जीता गोल्ड, युथ एशियन गेम्स 2025 के लिए किया क्वालीफाई

    May 21, 2025

    Himachal News: IIT की मदद से बनेंगे टनल और ब्रिज, सड़कें होंगी मजबूत; गडकरी का भरोसा

    July 23, 2025

    Shimla : 9वीं की छात्रा ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    September 29, 2025

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur Drug Case : पुलिस जवान और बिजली बोर्ड कर्मी 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    January 12, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 7 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 129774
    Total views : 253109
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.