Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    शिमला पुलिस ने पिंजौर हरियाणा से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर ओमकार उर्फ ओमी को गिरफ्तार किया। 72 ग्राम हेरोइन, 1.02 लाख नकद और इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिमला पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्‌टा सप्लायर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा के पिंजौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1,02,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर चुकी है।

    पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 170/2026, दिनांक 13 नवंबर 2026, के तहत धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट में यह कार्रवाई की गई है। मामले की शुरुआत 12 नवंबर को हुई थी, जब पुलिस ने पपिल भूषण (37) और सुरेश (39), निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी।

    आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगामी जांच में खुलासा हुआ कि वे ओमकार उर्फ ओमी पुत्र तुलसी राम, निवासी ठियोग, से फोन के माध्यम से चिट्टा खरीदते थे। ओमकार वर्तमान में पिंजौर, जिला पंचकूला (हरियाणा) में रह रहा था। आरोपी सप्लाई का भुगतान नकद में करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ और कॉल डिटेल का विश्लेषण कर मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई।

    इसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा के पिंजौर में दबिश दी और 15 नवंबर 2026 को ओमकार उर्फ ओमी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने की तलाशी के दौरान 49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1,02,500 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की गई।

    जांच में यह भी सामने आया है कि ओमकार उर्फ ओमी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में वर्ष 2021 में ND&PS एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में बड़े स्तर पर चिट्टे की सप्लाई कर रहा था और हरियाणा में रहकर हिमाचल प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ठियोग और कोटखाई क्षेत्र को नशे की आपूर्ति कर रहा था।

    2026 में 94 मुख्य सप्लायर बाहरी राज्यों से गिरफ्तार

    शिमला पुलिस के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य सप्लायरों को विशेष अभियान चलाकर बाहरी राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया था।

    इसी तरह बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर वर्ष 2026 में अब तक 70 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि वर्ष 2025 और 2024 में ऐसे केवल 4-4 नेटवर्क को ही ध्वस्त किया जा सका था।

    शिमला पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान केवल स्थानीय स्तर पर नशे की खेप बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है। पुलिस अब बैकवर्ड लिंकेज विकसित कर नशे की सप्लाई के स्रोत, मुख्य सप्लायरों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क तक पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

    #ARBtimes #ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal #DrugTrafficking #HimachalNews #KotkhaiNews #ShimlaNews #Shimlapolice #TheogNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित
    Next Article Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2025 में सिरमौर की अनुपमा शर्मा ने जीता खिताब, 1:31 मिनट में किया ट्रैक पूरा

    November 30, 2025

    Kinnaur: रिकांग पिओ में स्वच्छता अभियान: एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने किया जागरूकता का आह्वान

    November 28, 2025

    Bilaspur: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बिलासपुर बना नंबर 1 जिला, हासिल की 249% सफलता

    August 18, 2025

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Shimla: अनिरुद्ध सिंह: पर्यटन मार्ग पर 52 करोड़, कसुंपटी क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य

    November 21, 2025

    Mandi : भांबला क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू होगी सिंचाई, एचपी शिवा परियोजना से बढ़ेगी किसानों की आय

    March 13, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 9 6
    Users Today : 28
    Total Users : 128996
    Total views : 251914
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.