Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    ऊना जिले के अंब में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपी और उसकी पत्नी की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज की गई है। वित्तीय जांच के आधार पर ऊना पुलिस की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सिंबोलिक फोटो

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना | हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऊना पुलिस ने नशा तस्करों की अवैध कमाई पर बड़ा प्रहार किया है। फरवरी 2026 में करीब 35 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम और प्रेगाबालिन टैबलेट्स की खेप बरामदगी मामले में वित्तीय जांच (Financial Investigation) करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी के नाम दर्ज करीब 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज कर दी है।। ऊना जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत वित्तीय जांच के आधार पर संपत्तियों को जब्त/फ्रीज करने की यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है।

    अंब थाना पुलिस ने की कार्रवाई

    यह पूरी कार्रवाई पुलिस थाना अंब के तहत दर्ज मामले में अमल में लाई गई है। फरवरी में बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ अंब निवासी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की ओर से नशे के काले कारोबार से जुटाई गई संपत्ति और बैंक खातों की गहन पड़ताल शुरू की। जांच में आरोपी व उसकी पत्नी के नाम पर अंब क्षेत्र में भारी संपत्ति और खातों का खुलासा हुआ। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए 20 अगस्त को थाना प्रभारी अंब की ओर से इन संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए।

    फ्रीज की गई संपत्तियों का ब्योरा:

    • अचल संपत्ति: अंब क्षेत्र में स्थित एक दो मंजिला रिहायशी मकान और 8 मरले जमीन।

    • वाहन: 2 हल्के मोटर वाहन (LMV) तथा 1 माल वाहक (Goods Transport LMV) वाहन।

    • बैंक व डाक खाते: 1 बैंक खाता और 9 पोस्टल सेविंग (डाकघर बचत) खाते।

    केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी पुलिस

    ऊना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ जेल भेजने या कोर्ट में चालान पेश करने तक सीमित नहीं रहेगी। तस्करों ने नशे के कारोबार से जो भी संपत्ति बनाई है, उसे कानून के दायरे में लाकर जब्त किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, जिले में नशे से जुड़े अन्य बड़े मामलों में भी वित्तीय जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य तस्करों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

    #AmbNews #ARBtimes #DrugFreeHimachal #HimachalNews #HimachalPolice #NDPSAct #UnaPolice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश
    Next Article HRTC: एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    दूध की पेमेंट समय पर न मिलने से दुग्ध उत्पादकों में रोष, 19 जनवरी को शिमला में रैली

    January 6, 2026

    Shimla : जनता तक पहुंचाएं केंद्र की योजनाएं, सांसद के विभागों को निर्देश

    March 3, 2025

    Chandigarh : PGI चंडीगढ़ की बड़ी सफलता: बिना चीरे निकाला ट्यूमर, 7 फीट 7 इंच के पुलिसकर्मी की जान बची

    May 27, 2025

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Shimla: सेना से परामर्श किए बिना ही की युद्ध विराम की घोषणा: मुख्यमंत्री

    May 30, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.